कानपुर. प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक
शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.
प्रभात कुमार ने 68500 शिक्षकों की भर्ती को अगस्त में शुरू करने का आदेश
दिया है। आदेश के मुताबिक, अगस्त के पहले सप्ताह में लिखित परीक्षा का
परिणाम निकाला जाएगा, इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
अपर
मुख्य सचिव की विभागीय समीक्षा बैठक से लौटने के बाद कानपुर के बीएसए
प्रवीणमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा को मुख्यमंत्री ने अपनी
प्राथमिकता में रखा है, इसी कारण उन्होंने कोर्ट में लंबित 12460 शिक्षकों
की भर्ती के मामले में पैरवी तेज करने को कहा है।
भर्ती की तैयारी शुरू, शिक्षामित्रों को मिलेंगे वेटेज अंक
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त
सहायक अध्यापकों के सभी पद भरने के लिए तैयारी को शुरू कर दिया है। मालूम
हो कि 25 जुलाई, 2017 को 1.37 लाख शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर
समायोजन रद्द होने के विभाग ने 15 अक्तूबर, 2017 को टीईटी आयोजित कराई और
नवंबर में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया
था। पहले चरण में 50 प्रतिशत अध्यापकों की भर्ती होने के बाद भी 68,500 पद
रिक्त रहेंगे। इसी को ध्यान में रहते हुए विभाग ने शिक्षामित्रों की समस्या
के समाधान व शिक्षक भर्ती के लिए अगस्त-सितंबर के बीच फिर से टीईटी कराने
की तैयारी की है। टीईटी का परिणाम जारी करने के बाद शेष रिक्त 68,500 पदों
पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी करने का प्रस्ताव तैयार
किया गया है।
जुलाई के अंत तक स्कूलों में किताबें-ड्रेस पहुंचेंगी
समीक्षा बैठक में डॉ. कुमार ने निर्देश दिया कि जुलाई माह में यूनिफॉर्म
और किताबें स्कूल में पहुंच जाएं। किताबों का पूरा सेट एक साथ बांटा जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि अभी यूनिफार्म का पैसा केंद्र सरकार ने जारी
नहीं किया है, जबकि राज्य सरकार के बजट से गरीब बच्चों को यूनिफॉर्म का
पैसा जिलों को भेजा जा चुका है। डॉ. प्रभात कुमार ने इसका हल निकालते हुए
कहा कि राज्य अपने अंश यानी राज्यांश का पैसा जारी कर दें ताकि यूनिफॉर्म
बनना शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों तक जुलाई माह के अंत तक
जूता-मोजा पहुंच जाएं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें