सिटी पोस्ट लाइव: बिहार के सॉलवर गैंग उत्तर-प्रदेश की
परीक्षाओं में भी बड़ा खेल कर रहे हैं.उत्तर-प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क
फोर्स की टीम ने उत्तर-प्रदेश के एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा
के दौरान रविवार एक बिहारी सॉलवर गैंग का उद्भेदन किया.
सॉलवर गैंग के
गिरफ्तार चार आरोपी बिहारी हैं. परीक्षा
में शामिल होने वाले बिहार के कईै अभ्यर्थी भी पकड़े गए हैं.एसटीफ ने
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान सल्वर गैंग के सरगना ओम सहाय
अपने छह गुर्गों एवं पांच अभ्यार्थियों के साथ इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना
क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है. इस गैंग की एक सदस्य एक महिला है.
गैंग के पास से पुलिस ने दर्जनों एडमिट कार्ड्स, आधार कार्ड्स वरामद
किये हैं. आधार कार्ड और एडमिट कार्ड्स में टेंपरिंग की गई है. दर्जनों
एडमिट कार्ड, 13 मोबाइल, छह पैन कार्ड दो एटीएम कार्ड व लगभग 15 हजार रुपये
नगद भी बरामद किए गए हैं. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.एसटीएफ के
अनुसार यह गैंग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र आउट कराकर
सॉल्वर बैठाता था. फिर, अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर सॉल्व उत्तर
उन्हें उपलब्ध कराता था. इसमें परीक्षा केंद्रों से लेकर ऊपर तक कई
स्तरों पर कर्मियों व अधिकारियों की संलिप्तता की चर्चा है.
गैंग का मुख्य सरगना ओम सहाय इलाहाबाद का निवासी है. उसके पकड़े गए
सहयोगी विनीत कुमार और जितेंद्र कुमार कौशांबी के रहने वाले हैं. बिहार के
चिन्टू कुमार (भोजपुर), अशीष (पटना), संजू कुमारी (अरवल), कन्हाई पंडित
(अरवल), पिंटू कुमार (औरंगाबाद) और सौरभ (पटना) वहां प्रश्न पत्र सॉल्व
करते गिरफ्तार किए गए. जिन अभ्यर्थियों को पकड़ा गया उनमें सुरेश भारतीय
(कानपुर), अशोक कुमार (फतेहपुर) और अशोक यादव (इलाहाबाद) शामिल हैं.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें