इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा शहर के कई
परीक्षा केंद्रों पर सहायक अध्यापक भर्ती (एलटी ग्रेड) परीक्षा का आयोजन
किया गया। शिक्षक बनने की चाह लिए परीक्षार्थियों से पीसीएस के पैटर्न पर
सवाल पूछे गए।
जिन अभ्यर्थियों ने अच्छी तैयारी की थी उनके लिए भी पेपर
कठिन साबित हुआ। सामान्य अध्ययन के पेपर में जनसंख्या नगरीकरण, कृषि,
विज्ञान, गणित, इतिहास, भारतीय संविधान, भूगोल और समसामयिकी से जुड़े सवाल
पूछे गए। अमूमन इस तरह के सवाल पीसीएस की परीक्षा में पूछे जाते हैं। आयोग
की दो घंटे की परीक्षा में जीएस और अभ्यर्थी के संबंधित सब्जेक्ट से जुड़े
सवाल पूछे गए। परीक्षा में जीएस से संबंधित 30 सवाल और विषय से संबंधित 120
सवाल पूछे गए। परीक्षा का आयोजन दिन में 11:30 से 01:30 बजे के बीच किया
गया। इसमें 10,876 पदों के लिए इलाहाबाद के 143 परीक्षा केंद्रों पर
परीक्षार्थियों की संख्या 65,798 थी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق