बिजनौर। अंतर जनपदीय तबादले पर आए 343 शिक्षकों को 15 दिन बाद भी स्कूल
आवंटित नहीं हो पाए हैं। बीएसए कार्यालय में शिक्षक मात्र हाजिरी के लिए
उपस्थित होते हैं, जबकि जिले में 50 से अधिक स्कूल शिक्षक विहीन है। जिनकी
शिक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है।
इन शिक्षकों को बिना स्कूल जाए ही
सैलरी मिलेगी। शिक्षक भी स्कूल कब जाएंगे इसके बारे में शिक्षा विभाग के
अफसरों से पूछते रहते हैं।
शासन के आदेश पर अंतर जनपदीय तबादले पर जिले
में 343 शिक्षक व शिक्षिकाएं आई हैं। उन्होंने बीएसए कार्यालय में 21 से
28 जन तक उपस्थिति दर्ज करा दी थी। बीएसए कार्यालय की माने तो जिले में
करीब 50 स्कूल ऐसे हैं जिनमें शिक्षक नहीं है। इन स्कूलों की व्यवस्था किसी
तरह से की जा रही है। तबादले पर आए शिक्षकों को 15 दिन से ज्यादा का समय
हो गया है। पर अभी तक शिक्षकों को स्कूल नहीं मिले हैं। शिक्षक बीएसए
कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करानेको आते हैं। इन शिक्षकों को स्कूलों में
बिना पढ़ाए ही सैलरी मिलेगी। काफी स्कूल ऐसे है जिनमें एक एक ही शिक्षक है।
तबादले पर आए शिक्षक स्कूल पहुंचे तो शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। आए
दिन शिक्षक भी शिक्षा विभाग केअफसरों से पूछते है कि उन्हें स्कूल कब
आवंटित होंगे, पर बात नहीं बन रही है। मामले में बेसिक शिक्षा विभाग भी
उलझा है। शिक्षा विभाग के अफसरों की माने तो डीएम ने स्कूल आवंटन के मामले
में एडीएम को नामित किया है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की जगह खाली है उनकी
सूची तैयार की जा चुकी है। पर अभी आला अफसरों की हरी झंडी नहीं मिली है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें