जागरण संवाददाता, सोनभद्र : वह परिषदीय स्कूल जहां शिक्षक अधिक हैं और
बच्चों की संख्या मानक से काफी कम है। ऐसे विद्यालयों के शिक्षक जिले के
अंदर ही तबादले के लिए तैयार रहें। ..
क्योंकि शासन स्तर से इस संबंध में
आदेश जारी हो चुका है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से जारी आदेश से जिले के
अंदर ही शिक्षकों का समायोजन व पारस्परिक स्थानांतरण किया जाएगा। पूरी
प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। वहीं पांच अगस्त
तक समायोजन व स्थानांतरण पूरी कर ली जाएगी।
शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक 20 जुलाई की रात में शासन
स्तर से जारी आदेश को जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी के मेल पर भेज दिया
गया। इसमें शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए शिक्षकों के जनपद के भीतर समायोजन
एवं पारस्परिक स्थानांतरण की बात कही गई है। स्थानांतरण एवं समायोजन के
दौरान नवीन नामांकन संख्या के आधार पर आरटीई के मानक को देखा जाएगा।
समायोजन व पारस्परिक स्थानांतरण के दौरान परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च
प्राथमिक विद्यालयों में यह देखा जाएगा कि कहीं भी 1:20 से कम यानी एक
शिक्षक पर 20 बच्चे या 1:40 से अधिक यानी एक शिक्षक पर 40 बच्चे का
शिक्षक-छात्र औसत न बिगड़ने पाए। कहीं भी विद्यालय एकल न हो इस पर खास ध्यान
दिया जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया पांच अगस्त तक की जानी है। इसे पूर्ण करने
के लिए जो कमेटी गठित होगी उसमें डीएम अध्यक्ष, बीएसए सदस्य सचिव, डायट के
प्राचार्य व जिला मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे। बोले बीएसए
इस संबंध में बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि आदेश आने की जानकारी
हुई है। देर रात आदेश आया। इसलिए देख नहीं सका हूं। जो जानकारी मिली है।
उसके मुताबिक समायोजन व पास्परिक स्थानांतरण होगा। यानी जहां शिक्षक अधिक
हैं बच्चे कम हैं वहां से शिक्षकों को हटाकर दूसरे स्कूल में भेजा जायेगा।
महिलाओं व दिव्यांग शिक्षकों पर भी विचार किया जाना है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें