लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
शिक्षामित्रों ने की विकल्प भराने की मांग
जिले में शिक्षामित्रों की तैनाती उनके मनपसंद स्कूलों में करने के लिए
विकल्प पत्र भराने की मांग की गई है। बीएसए ने शासनादेश के मुताबिक तैनाती
करने का आश्वासन देते हुए कहा, शिक्षामित्रों के साथ अन्याय नहीं होगा।
सोमवार को आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रीना सिंह
के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल बीएसए से मिलकर
शिक्षामित्रों की तैनाती विकल्प लेकर कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने
आरोप लगाया कि पूर्व बीएसए ने फरमान जारी करने मूल विद्यालय में ज्वॉइन
करने के लिए मजबूर कर दिया था। शासन के निर्देश पर शिक्षामित्रों से विकल्प
लेकर स्कूलों में तैनाती करने का आदेश जारी होते ही शिक्षामित्रों में
खुशी है कि उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार स्कूलों में तैनाती मिलेगी। बीएसए
ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत तैनात शिक्षामित्रों का तीन माह का
मानदेय जारी कर दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री रामकृष्ण
विश्वकर्मा, पंकज सिंह, संतोष यादव, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق