इलाहाबाद। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की
निगरानी में आयोजित की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
(यूपीपीएससी) ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
इसके साथ ही पूरी परीक्षा
के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियो कैमरों से नजर रखी जाएगी। बाथरूम
की निगरानी के लिए अलग से पुरुष और महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
साथ ही सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश
मिलेगा।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को प्रस्तावित है।
तकरीबन सात लाख 63 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। आयोग
ने 39 जिलों में 1760 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बड़ी परीक्षा होने के कारण
इसमें सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की आशंका है। ऐसे में परीक्षा को
शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना आयोग के लिए बड़ी चुनौती है।
इसी के मद्देनजर आयोग ने शासन को प्रस्ताव भेजकर परीक्षा के दौरान एसटीएफ
की तैनाती की मांग की है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि जल्द ही शासन से
मंजूरी मिल जाएगी। इसके अलावा जिन परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे
हैं, वहां दो घंटे के पेपर के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाए चलते रहेंगे और
पूरी परीक्षा प्रक्रिया की रिकार्डिंग होगी। जहां सीसीटीवी नहीं है, वहां
वीडियो कैमरों से निगरानी का निर्णय लिया गया है। अक्सर बाथरूम में नकल
सामग्री छिपाए जाने की शिकायतें आती हैं। इस पर निगरानी के लिए प्रत्येक
केंद्र में अलग से पुरुष एवं महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है,
जो नियमित अंतराल पर निगरानी करते रहेंगे। साथ ही सघन तलाशी के बाद ही
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
00
याचियों के प्रवेश पत्र आज होंगे अपलोड
-
आयोग ने अब तक एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत उन अभ्यर्थियों के
प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं, जिन्होंने हाईकोर्ट में
याचिकाएं दाखिल कर रखी हैं। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि जिन
अभ्यर्थियों की याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं, उन्हें छोड़कर बाकी सभी
याचियों के प्रवेश पत्र मंगलवार को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए
जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोउ कर सकेंगे।
000
अर्हता न होने पर भी परीक्षा में शामिल हुए तो मुकदमा
-
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन हुए थे। आवेदन के
दौरान अभिलेखों का सत्यापन नहीं होना था। आयोग को शिकायत मिली है कि बहुत
से अयोग्य अभ्यर्थियों ने भी ऑनलाइन आवेदन कर दिए हैं। किसी कि पास डिग्री
नहीं है तो किसी के पास अन्य अभिलेख नहीं हैं। अनिवार्य अर्हता न होने के
बावजूद उन्होंने आवेदन कर दिया है। अगर उनका चयन होता है और बाद में
अभिलेखों के सत्यापन के दौरान उनकी छंटनी की जाती है तो योग्य अभ्यर्थी चयन
से वंचित रह जाएंगे और सीटें खाली रह जाएंगी। मामले में आयोग के सचिव
जगदीश ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि जिन अभ्यर्थियों के पास अनिवार्य
अर्हता नहीं है और उन्होंने आवेदन किए हैं, वे परीक्षा में शामिल न हों।
सत्यापन के दौरान आवेदन में भरी गईं अगर सूचनाएं गलत पाई जाती हैं तो
संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق