देवरिया : उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक सदर बीआरसी स्थित कैंप
कार्यालय पर हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार
को चाहिए कि वह शिक्षामित्रों की उपेक्षा बंद करे। अपने संकल्प पत्र के
मुताबिक शिक्षामित्रों से किए गए वादों को जल्द पूरा करे।
उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों की 13 जून को मुख्यमंत्री के
साथ हुई वार्ता में उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महराष्ट्र व हिमाचल
प्रदेश की तरह एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह
बीतने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर
शिक्षामित्रों में असंतोष है। सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित
करे व सम्मान वापस कराए। प्रदेश उपाध्यक्ष इकसाद अली ने कहा कि शिक्षामित्र
हताश व निराश न हो। इस समय धैर्य से काम ले। आने वाले समय में हम पुन:
अपना खोया हुआ सम्मान वापस प्राप्त करेंगे। जिला उपाध्यक्ष अमित ¨सह ने कहा
कि शिक्षकों व शिक्षामित्रों की बीएलओ ड्यूटी लगाने से शिक्षण व्यवस्था
प्रभावित हो रही है। जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि सभी ब्लाक
अध्यक्ष अपने-अपने ब्लाकों में समायोजित शिक्षामित्रों की समस्याओं की सूची
उपलब्ध कराएं, ताकि बीएसए से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जा सके।
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष गेंदा यादव, नंदलाल यादव, मनोज
गुप्ता, उमेश यादव, बृजभान यादव, जनार्दन भारती, जितेंद्र यादव, राजेश
यादव, सुरेश गुप्ता, फारुख अंसारी, वासुदेव कुशवाहा, मीरा पांडेय, ऊषा राज,
कौशल किशोर, सत्यप्रकाश मिश्र, कमलेश यादव, आनंद प्रकाश मिश्र, अफजल
हुसैन, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें