Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

यूपी के आठ जिलों में होगी फर्जी तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति की जांच, कई की जाएगी नौकरी

बेसिक शिक्षा विभाग ने आठ जिलों में शिक्षक भर्ती की जांच शुरू की है। इसमें अवध क्षेत्र का जिला गोंडा भी शामिल है। जांच रिपोर्ट आने के बाद एक दर्जन से अधिक बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों सहित कई कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।

मथुरा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डेढ़ सौ से अधिक सहायक अध्यापकों की भर्ती में घोटाला खुलने के बाद विभाग के निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने जांच की थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश के अन्य जिलों में भी शिक्षक भर्ती घोटाले की आशंका जताते हुए जांच की संस्तुति की थी।

मगर, शासन स्तर पर कई दिनों तक उनकी जांच रिपोर्ट को दबाए रखा गया। मथुरा के बाद विधायक मनीष असीजा ने फिरोजाबाद में शिक्षक भर्ती घोटाले की शिकायत की। विधानसभा की आश्वासन समिति में मामला उठने के बाद शासन ने जांच के निर्देश दिए। फिरोजाबाद में सहायक अध्यापक भर्ती घोटाले की जांच गौतमबुद्ध नगर के बीएसए को सौंपी गई है। बीएसए ने गत दिनों फिरोजाबाद पहुंचकर कई रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

निदेशक की जांच रिपोर्ट के आधार पर नए प्रमुख सचिव प्रभात कुमार ने अन्य जिलों में भी जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद फिरोजाबाद सहित हरदोई, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, फतेहपुर और गोंडा जिले में भी अध्यापक भर्ती की जांच शुरू हुई है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news