इलाहाबाद। सॉल्वर गैंग के पास एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का हिंदी
विषय का फर्जी पेपर भी मिला। एसटीएफ के अफसरों ने जब पेपर मिलने की सूचना
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अफसरों को दी तो वहां हड़कंप
मच गया। ढाई घंटे तक अफसरों की सांसें थमी रहीं।
परीक्षा शुरू होने पर
मिलान किया गया तो पेपर फर्जी निकला और आयोग के अफसरों ने राहत की सांस ली।
अगर पेपर सही निकल जाता तो आयोग को हिंदी की परीक्षा निरस्त करनी पड़ती।
सूत्रों
के मुताबिक एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के पास से जो सामग्रियां जब्त कीं,
उनमें हिंदी विषय का एक पेपर था। सुबह नौ बजे एसटीएफ के एक वरिष्ठ अफसर ने
फोन पर इसकी सूचना आयोग के सचिव को दी और कहा कि इसका तुरंत मिलान कराएं।
उस वक्त पेपर कोषागार के डबल लॉक में रखे थे। पेपर पूरी तरह से गोपनीय होते
हैं, सो आयोग के किसी भी अफसर को नहीं मालूम था कि पेपर में कौन से सवाल
पूछे जा रहे हैं। गोपनीयता बनाए रखने के लिए वक्त से पहले पेपर कोषागार से
बाहर नहीं लाए जा सकते थे।
परीक्षा सुबह 11.30 बजे शुरू होनी थी। आयोग
में हड़कंप मचा हुआ था और अफसर इस आशंका से छटपटा रहे थे कि पेपर सही निकला
तो क्या होगा। हालांकि पेपर में जो कोड नंबर पड़ा हुआ था, वह हिंदी विषय
का नहीं था। इसके बावजूद अफसर हड़बड़ाए हुए थे और इस इंतजार में थे कि
परीक्षा शुरू हो तो इसकी जांच की जाए। परीक्षा शुरू हुई तो आयोग के अफसरों
ने तुरंत पेपर का मिलान कराया, लेकिन गैंग के पास मिले पेपर और मूल पेपर
में कोई सवाल मेल नहीं खा रहा था। इस पर आयोग के अफसरों ने राहत की सांस
ली। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि पेपर पूरी तरह से फर्जी था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق