मथुरा: छात्र-छात्राओं वैज्ञानिक बनाने के लिए चलाई जा रही इंस्पायर
अवार्ड योजना में विद्यालय रुचि नहीं ले रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30
जून तक केवल यूपी बोर्ड के 27 विद्यालयों के छात्र-छात्रओं ने ही आवेदन
किए। सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों की संख्या इसमें नगण्य है।
ऐसे में आवेदन
की तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है। विज्ञान एवं प्रौघोगिकी मंत्रालय
द्वारा चलाए जा रहे इंस्पायर कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विज्ञान
संबंधी रोजगार चुनने के लिए आवश्यक अवसरों के साथ उन्हें विज्ञान संबंधी
रोजगारपरक शोध कार्य कार्यों के लिए सहायता प्रदान की जाती है। लेकिन इस
योजना में विद्यालय उदासीन रवैया अपनाते हैं। यूपी बोर्ड के 500 से ज्यादा
विद्यालयों में से केवल 27 विद्यालयों द्वारा ही छात्र-छात्रओं का आवेदन
कराया गया है। सीबीएसई बार्ड के किसी भी विद्यालय द्वारा इस योजना में
नामांकन न कराना उदासीनता का परिचायक है।
इस योजना में जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्र के मॉडल का प्रदेश स्तर पर
प्रदर्शन किया जाता है और चयनित मॉडल का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर होता
है। प्रदेश स्तर पर चयनित नवीन एवं मौलिक विचारों के मॉडल को नेशनल इनोवेशन
फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा अपनी लैब में उन्नत तकनीक की मदद उपलब्ध कराकर
तैयार कराया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्णपाल सिंह ने बताया कि
इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन के लिए एक और मौका दिया गया है। आवेदन की
तारीख बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है ।
ऐसे होगा पंजीकरण : इंस्पायर अवार्ड योजना में कक्षा छह से दस तक के
छात्र-छात्रओं के मॉडल शामिल किए जाते हैं। आवेदन ऑन लाइन होता है। आवेदन
के साथ अपने मॉडल का आइडिया भी लिखना होता है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना
में नवीन सोच पर आधारित विचारों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना में
चयनित छात्र-छात्रओं को विदेश जाने का भी मौका मिलने की उम्मीद रहती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें