उन्नाव : खुद को बचाने की कोशिश में जुटे दो खंड
शिक्षाधिकारियों (बीइओ) को शासन से तगड़ा झटका मिला है। तबादला रुकवाने के
सारे प्रयास 29 जून को फेल हो गए।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने लखनऊ में
बीइओ पद पर तैनात मधुलिका बाजपेयी का तबादला उन्नाव किया तो बीएसए ने उनको
सुमेरपुर ब्लाक का चार्ज सौंप दिया। जिले में अरसे से बीइओ पद पर जमे खंड
शिक्षाधिकारियों के तबादले मई में शुरू हुए थे। स्थानांतरण की सूची में
पुरवा, सफीपुर, नगर क्षेत्र सहित मुख्यालय बीइओ का नाम शामिल था। 30 मई को
बीएसए ने सभी को कार्यमुक्त का प्रमाण पत्र थमा दिया। लेकिन, कुर्सी न
छोड़ने का खेल यहां फिर से शुरू हो गया। मुख्यालय और पुरवा के बीइओ ने खुद
को अस्वस्थ बताकर आदेश पत्र रिसीव नहीं किया। मुख्यालय बीइओ राजेश कुमार
सिंह और पुरवा के बीइओ रंगनाथ चौधरी द्वारा आदेश पत्र रिसीव न किए जाने का
मामला शासन तक पहुंचा। कुर्सी बचाने की कोशिश पर 29 जून को पानी फिर गया
है। वहीं 17 जून को दैनिक जागरण ने ‘बीएसए के आदेश, बीमार हुए बीइओ’ शीर्षक
से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बीएसए ने शासन को रिपोर्ट भेजी। अपर
शिक्षा निदेशक बेसिक कीर्ति गौतम ने लखनऊ जिले से मधुलिका बाजपेयी का
तबादला उन्नाव किया है। सुमेरपुर ब्लाक की जिम्मेदारी मधुलिका बाजपेयी को
सौंपी जाएगी। वहीं पूर्व में स्थानांतरित होकर जनपद आए विनोद गौतम को
गंजमुरादाबाद, शैलेंद्र वर्मा को फतेहपुर चौरासी और अजीत निगम को मुख्यालय
का चार्ज सौंपा गया है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें