बाराबंकीः गैर जिले से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों को बंद स्कूलों को
चयनित करने का सोमवार को मौका दिया गया। सभी 181 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने
इच्छा के अनुरूप स्कूल का चयन किया और तैनाती के लिए हामी पत्र दिया। विभाग
इन शिक्षकों को मंगलवार की सुबह स्कूल का आवंटन पत्र जारी करेगा।
बाराबंकी
में गैर जिले से 181 शिक्षक आए हैं। इनमें से 175 महिलाएं हैं।
विभाग ने जिले में आए सभी शिक्षकों को उन स्कूलों में तैनाती का निर्णय
लिया था, जिनमें एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं है और केवल शिक्षामित्र अथवा
अनुदेशक के सहारे संचालित किया जा रहा है। ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ेल परिसर
में सुबह ही विभाग ने शिविर लगाकर विकलांग, महिलाओं को वरीयता क्रम में
तैनाती स्कूल चयन का मौका दिया। पहले नि:शक्त छह शिक्षिकाओं ने अपने मनपसंद
स्कूल चुने फिर महिला शिक्षकों को यह मौका दिया गया। डायट प्राचार्य का
दायित्व संभाल रहे डीआईओएस राजकुमार व बीएसए विनय कुमार ने चयनपत्र शिक्षक व
शिक्षिकाओं से भरवाए। देर शाम तक शिक्षकों ने स्कूल चुने। नगर के आसपास के
ब्लॉक बंकी में महज एक, देवा में एक, निंदूरा में तीन स्कूल ही बंद थे।
जबकि हैदरगढ़ व सूरतगंज में सर्वाधिक 29-29 स्कूल बंद थे। इसी प्रकार
बनीकोडर में 25, पूरेडलई में 12 स्कूल ऐसे थे, जिसमें एक भी शिक्षक तैनात
नहीं था। बीएसए ने बताया कि स्कूलों का चयन खुद शिक्षकों के कर लेने के बाद
अब मंगलवार को इन सभी को तैनाती स्कूल के लिए पत्र सौंप दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق