गोंडा : शिक्षक भर्ती घोटाले की आंच जिले तक पहुंच गई है। यहां भी फर्जी
अभिलेख के सहारे शिक्षक की नौकरी हासिल करने का मामला प्रकाश में आया है।
हालांकि मामला खुलते ही बीएसए ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।
खंड
शिक्षा अधिकारी को थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश
दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की 16448 शिक्षक भर्ती में बलिया जिले के रमेश यादव
ने शिक्षक पद पर आवेदन किया। मेरिट में नाम आ गया। इसके बाद भर्ती कर ली
गयी। अधिकारियों ने ज्वॉइन कराकर शिक्षाक्षेत्र हलधरमऊ के प्राथमिक
विद्यालय सेल्हरी में तैनाती दे दी। इनके दो शैक्षिक अभिलेखों की जांच
कराकर वेतन भुगतान भी किया जाने लगा। अन्य अभिलेखों की जांच के लिए संबंधित
शैक्षिक संस्थान को भेज दिया, जहां जांच के दौरान अभिलेख फर्जी पाए गए।
रमेश यादव ने चौधरी चरण ¨सह विश्वविद्यालय से डीएलएड करने का दावा करते हुए
अंकपत्र लगाया था, जो जांच कराने पर फर्जी पाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी
संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि शिक्षक को नोटिस भेजा गया। कई बार
पत्र भेजने के बाद गुरुवार को बर्खास्त कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी
को रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद रिकवरी की
कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें