‘मित्रता क्लब’ ऐसे किशोर व किशोरियों का साथी बनेगा जो जो शर्म और
संकोच से अपनी बात किसी से नहीं कह सकते। इस क्लब के जरिए वह अपनी समस्या
बेङिाझक बताएंगे और क्लब की ओर से उनकी पूरी मदद की जाएगी। इसी उद्देश्यों
को लेकर स्वास्थ्य विभाग यह करने जा रहा है।
110 से 19 वर्ष तक की उम्र में
शरीर में आने वाले बदलाव को लेकर अधिकांश किशोर-किशोरियां परेशान रहते
हैं। संकोच वश वह अपनी बात परिवार के सदस्यों से नहीं कह पाते। ऐसे में
स्वास्थ्य विभाग जिले के 10 ब्लाकों में मित्रता क्लब बनाएगा, जहां किशोरों
की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही उनकी काउंसिलिंग भी की जाएगी।
‘पियर एजूकेशन’ कार्यक्रम के तहत क्लब की निगरानी आशा, एएनएम और पियर
एजुकेटर्स (साथी शिक्षक) सदस्य करेंगे। यह मित्रता क्लब सोरांव, कौड़िहार,
हंडिया, सैदाबाद, प्रतापपुर, चाका, जसरा, कोरांव, मेजा और करछना में
बनेंगे।1क्लब में होगी इनकी भूमिका1पियर एजूकेटर्स अपने गांव के 15 से 19
वर्ष तक के किशोर-किशोरी होंगे। यह ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति के
सदस्यों द्वारा योग्यता के आधार पर चुने जाएंगे। साथ ही चुने गए पियर
एजूकेटर्स को छह दिनों तक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।1 अभिभावकों से भी
करेंगे बातचीत1 राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य के जिला समन्वयक नितेश जायसवाल
ने कहा कि आशा और एएनएम किशोर-किशोरियों के अभिभावकों को बुलाकर बातचीत
करेंगी। उन्हें समझाएंगे कि बच्चों पर बिना वजह का दबाव ना डालें बल्कि
उनको रूचि के अनुसार काम करने दें। हर क्लब में एक पियर एजूकेटर्स रहेगा,
साथ ही एक-एक हजार की आबादी पर चार पियर एजूकेटर्स की नियुक्ति की जाएगी।
एक आशा के अंतर्गत चार पियर एजूकेटर्स कार्य करेंगे।’
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق