उन्नाव। बीएसए ने पुरवा व बिछिया ब्लाक के आठ स्कूलों का निरीक्षण किया।
छात्रों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों को एक सप्ताह में सुधार की चेतावनी दी।
बिना सूचना अनुपस्थित मिले शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय कटौती कर
स्पष्टीकरण तलब किया।
बेसिक शिक्षाधिकारी बीके शर्मा शुक्रवार
सुबह करीब सवा आठ बजे बिछिया के खरगीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे।
शिक्षकों की उपस्थित सही मिली जबकि पंजीकृत 45 छात्रों में से 25 ही
उपस्थित थे। मंगतखेड़ा के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय, पूर्व माध्यमिक
विद्यालय लंगरपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर सुम्हारी पहुंचे।
इन
स्कूलों में भी छात्र उपस्थित संख्या काफी कम मिलने पर बीएसए ने एक सप्ताह
में सौ फीसदी छात्र उपस्थिति के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय
मिर्जापुुर सुम्हारी में 64 में से 55 छात्रों की उपस्थिति पर हेडमास्टर
फरहत बानों की प्रशंसा की। बिना सूचना नदारद शिक्षामित्र मो. पीनाश व महिला
शिक्षामित्र रीता यादव का एक दिन का मानदेय कटौती के निर्देश दिए। दोबारा
बिना सूचना अनुपस्थिति पर संविदा समाप्ति की चेतावनी दी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق