नई दिल्ली : स्कूलों को स्मार्ट बनाने में जुटी सरकार ने पहली खेप में
देशभर के सभी स्कूलों को बिजली से लैस करने का फैसला लिया है। केंद्रीय
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये
राज्यों के साथ बातचीत में यह निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि इसके लिए
राज्यों के बजट को भी बढ़ाया गया है। ऐसे में सभी राज्य यह सुनिश्चित करें
कि उनके सभी स्कूलों में बिजली उपलब्ध हो। साथ ही उन्होंने राज्यों से
शिक्षा में सुधार को लेकर उठाए गए कदमों को भी अपनाने के लिए कहा है।
जावड़ेकर सोमवार को सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ 117 पिछड़े
जिलों में शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान
उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए
उठाए गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि गुणवत्ता के साथ सरकार
स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजूबत बनाने का काम कर रही है। इस दौरान
उन्होंने स्कूल भवनों के निर्माण सहित उन्हें बिजली से लैस करने के निर्देश
दिए। उन्होंने स्कूलों को व्यवसायिक कनेक्शन के बजाय घरेलू कनेक्शन से
जोड़ने का सुझाव दिया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق