कमालगंज (फर्रुखाबाद)। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार परिषदीय
विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन व अन्य सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च
करती है।
इसके बाद भी शिक्षा के स्तर पर सुधार नहीं हो रहा है। इसके लिए
शिक्षक भी किसी हद तक जिम्मेदार हैं। नगला रघोल के एक सहायक अध्यापक ने
बीईओ को दिए प्रार्थनापत्र में नौ गलतियां की हैं। बीईओ नोटिस जारी करने की
बात कह रहे हैं।
विकास खंड कमालगंज के जहानगंज क्षेत्र में
प्राथमिक विद्यालय नगला रघोल में विमल कुमार सहायक अध्यापक पद पर तैनात
हैं। शुक्रवार को उन्होंने बीईओ वेगीश गोयल को पत्र सौंपा। इसमें कहा गया
कि उसी स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर बीना पाल की तैनाती है। वह भी नगला
रघोल की रहने वाली हैं। ये आए दिन स्कूल से नदारद रहती हैं। इससे विमल ने
उपस्थित पंजिका पर उनकी अनुपस्थित लगा दी। इसको लेकर दोनों में विवाद हो
गया। सहायक अध्यापक ने बीईओ को प्रार्थना पत्र देकर शिक्षामित्र से जानमाल
का खतरा बताते हुए किसी दूसरे स्कूल में भेजने की मांग की।
बीईओ को
दिए प्रार्थनापत्र में आदरणीय के स्थान पर आदरर्णीय, प्रताड़ित के स्थान
पर प्रताणित, खिसियाहट के स्थान पर खिसयाट, प्रार्थिनी के स्थान पर
प्राथर्नी के साथ पांच जगह सहायक अध्यापक लिखने में गलती की है। बीईओ वेगीश
गोयल ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। एक प्रार्थना पत्र में नौै
गलतियां शिक्षक की योग्यता पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं। सहायक अध्यापक को इस
मामले में नोटिस जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق