बलिया (ब्यूरो) : आदर्श समायोजित शिक्षक /शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार के दिन जमुआ गांव में जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही द्वारा शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय पर तैनाती का शासनादेश करा कर एक ऐतिहासिक कार्य किया गया है। कहा कि जो शिक्षामित्र अपने घरों से प्रतिदिन 50 से 100 किलोमीटर की दूरी तय करके विद्यालय में पढ़ाने जाते है । उन्हें सरकार के इस निर्णय से जरूर राहत और लाभ मिलेगा । कहा कि शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही द्वारा लगातार सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है । जिसका परिणाम निकट भविष्य में शिक्षामित्रों को जरूर दिखाई देगा ।
उन्होंने शिक्षा मित्रों से अपील किया कि सरकार शिक्षामित्रों के समस्या पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर रही है ,कोई भी साथी सरकार के प्रति अनावश्यक रूप से सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की कोई टीका टिप्पणी न करें। इस मौके पर मुख्य रुप से शिक्षामित्र एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार राय शैलेंद्र सिंह ज्ञान प्रकाश मिश्रा अजीत गिरी सोनू पांडे अनिल मिश्रा आनन्द तिवारी श्यामसुंदर तिवारी शशिकांत चौबे अजय शक्ति यादव संजय गुप्ता नूर आलम संजय पांडेय अजय पांडेय शैलेंद्र सिंह किशन तिवारी संदीप तिवारी आदि लोग रहे ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें