इलाहाबाद : कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार से होने वाले सभी तरह के सरकारी
भुगतान की व्यवस्था 26 जुलाई से बदल जाएगी। इससे भुगतान में लेटलतीफी खत्म
होने से राज्य सरकार से जुड़े कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों को राहत मिलेगी।
भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आरबीआइ द्वारा राजकीय कोषागारों से
भुगतान के लिए ई-कुबेर सिस्टम लागू किया जाएगा। शनिवार को इलाहाबाद में भी
नई व्यवस्था लागू किए जाने की तिथि का एलान किया गया। कोषागार से सभी तरह
के बिलों पर 23 से 26 जुलाई तक रोक लगा दी गई है। साथ ही सरकारी विभागों से
जुड़े सभी डीडीओ को जारी लॉग इन आइडी अपलोडर, यूजर एवं एडमिन को ब्लॉक
करते हुए राजकीय भुगतान खाते को बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई
है। निदेशक कोषागार की निगरानी में 23 से 26 जुलाई तक सभी तरह के सरकारी
भुगतान आरबीआइ द्वारा संचालित ई-कुबेर पोर्टल से कराने की प्रक्रिया पूरी
की जाएगी। 1इसलिए 23 जुलाई से कोषागार द्वारा पूर्व में जारी किए गए सभी
टोकन का ट्रांजेक्शन भी कोषागारों के डीडीओ पोर्टल से बंद हो जाएगा। सिस्टम
अपग्रेड होने के बाद 27 जुलाई से ही कोषागार द्वारा भुगतान का काम शुरू
होगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कोषागार में वेतन भुगतान व आवंटित बजट
राशि का आहरण-वितरण की सुविधा सीधे आरबीआइ के माध्यम से सेंट्रल ट्रेजरी
सिस्टम (सीटीएस) से संबद्ध विभागों को मिलने लगेगी। बिलों को भुगतान के लिए
स्टेट बैंक भेजे जाने की प्रक्रिया भी खत्म हो जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق