फर्जी डिग्री से खुद और कइयों को शिक्षक बनाने वाले माध्यमिक स्कूल के
शिक्षक बजरंगी लाल को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्तगी की कार्रवाई
करीब आठ महीने पहले की गई लेकिन उच्चाधिकारी इस मामले को दबाए बैठे रहे।
एफआइआर दर्ज कराने का आदेश देकर शांत हो गए।
इलाहाबाद निवासी इस बर्खास्त
शिक्षक को फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड माना जा रहा है। विभागीय अधिकारी
उसके साथियों और उनके जरिए भर्ती हुए शिक्षकों की जांच कर रहे
हैं।1इलाहाबाद में बटहा मऊअइमा निवासी बजरंगीलाल की बर्खास्तगी की पुष्टि
बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) सत्येंद्र कुमार ने की। बजरंगी
लाल गुप्ता के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि
इलाहाबाद, कौशांबी और प्रतापगढ़ में उसने कई शिक्षकों की नियुक्ति जालसाजी
कर कराई है। वर्ष 2012-13 में वह खुद फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर
शिक्षक बना था। कौशांबी के पल्हाना गांव स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय में उसे तैनाती मिली थी। बजरंगी के बारे में संत रविदास नगर
(भदोही) के ज्ञानपुर निवासी अधिवक्ता नन्हेलाल ने शिकायत की थी। विश्वसनीय
सूत्रों के मुताबिक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मई 2017 से जांच शुरू हुई
तो बजरंगी के प्रमाण पत्र संदिग्ध मिले। पहले उसे निलंबित किया गया, फिर
नवंबर में गुपचुप ढंग से उसकी बर्खास्तगी कर दी गई।
अफसरों ने बजरंगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश स्कूल के
प्रधानाचार्य को भी दिया था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। जिला
विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के मुताबिक बजरंगी लाल ने जिन लोगों को
फर्जी दस्तावेज पर नौकरी दिलाई है, उनकी जांच की जा रही है।
कई लोगों से लिए पांच-पांच लाख रुपये
पश्चिमशरीरा थाना अंतर्गत सरपतही निवासी रमेश अपनी पत्नी को शिक्षक बनवाने
के लिए बजरंगी को पांच लाख रुपये दिए थे। उसने बजरंगी को रानीगंज में एक
ढाबा पर पैसा दिया था। बजरंगी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर रमेश की पत्नी को
शिक्षक बनवा दिया। प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील के भीटा गांव में तैनाती भी
दिला दी। जांच में फर्जीवाड़ा मिला तो कार्रवाई शुरू करा दी गई। रमेश ने
इसके बाद बजरंगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा रानीगंज थाने में दर्ज कराया।
उसका कहना है कि बजरंगी ने कई लोगों से लाखों रुपये लेकर उन्हें फर्जी
दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक बनवाया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق