बेसिक शिक्षा विभाग की ओर फर्जी स्कूलों को बंद कराने की कार्रवाई में
बुधवार को गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को भी बंद करवा दिया गया। विकासखंड
गोसाईंगंज में एक स्कूल पर कार्रवाई हुई तो वहीं बिना मान्यता के चल रहे छह
मदरसों पर भी ताला लगवा दिया गया। वहीं बीकेटी के तीन स्कूलों पर भी
कार्रवाई कर उन्हें बंद करवाया गया। साथ ही अवैध संचालन करने वालों को
बीएसए की टीम ने नोटिस भी दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी गोसाईंगंज रामनारायण के मुताबिक जिन पर बुधवार को
कार्रवाई की गई, उनमें शिवा जी शिक्षा निकेतन मुंशीगंज, मो.कलीम मेमोरियल
अमेठी पुराना बाजार, दारुल उलुमुल्लै सुन्नत मुल्ला अहमद जीवन मदरसा वॉर्ड,
मदरसा उमे अल्लह लिल बनात बा यादगार मौलवी, मदरसा उमे सल्माह लिल बनात बा
यादगार मौलवी अमीर अली शाहिद कजियाना, मदरसा अब्बासी वॉर्ड अमेठी, नूरुल
अनवार मदरसा अमेठी समेत कुल एक स्कूल और छह मदरसे शामिल हैं।
बीएसए की ओर से मदरसे बंद करवाने पर कुछ लोगों ने विरोध भी किया। चूंकि
बीएसए के दायरे में प्राइमरी स्कूल और जूनियर स्कूल ही आते हैं। हालांकि,
बेसिक शिक्षा अधिकारी अमर कांत सिंह का कहना है कि हम इंटर कॉलेज तक को बंद
करवा सकते हैं, अगर वह अवैध रूप से चलता मिला। यह कार्रवाई डीएम के आदेश
पर की जा रही है। ऐसे में जो मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं तो उन्हें
भी हम बंद करवाएंगे। जिनके पास मदरसा बोर्ड से मान्यता होगी वो ही मदरसे
संचालित होंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق