आगरा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन को रद् करने के
बाद शिक्षामित्र अवसाद में चल रहे हैं। ऐसी तमाम खबरें सामने आई। करीब
साढ़े चार सौ शिक्षामित्र सुसाइड का रास्ता अपनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त
कर चुके हैं। रविवार को आगरा के खंदौली क्षेत्र में भी एक शिक्षामित्र की
आसामयिक मृत्यु हो गई।
बताया गया है कि शिक्षामित्र बीते एक साल से अवसाद
की स्थिति में जिंदगी जी रहा था।
परिवार का पेट पालने की कोशिश की
थाना खंदौली के
गाँव हाजीपुर खेड़ा में शिक्षामित्र निजामुद्दीन प्राथमिक विद्यालय सोनिगा
ब्लॉक में थे। समायोजन निरस्त होने के बाद पिछले एक साल से अवसाद में चल
रहे थे। ऐसा परिवारीजनों का आरोप है। पारिवारिक आर्थिक हालात काफी कमजोर हो
गए थे। समय पर मानदेय नहीं मिल रहा था और आर्थिक हालात खराब होने के चलते
निजामुद्दीन ने शिक्षण कार्य के साथ साथ मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का
पेट पालने की कोशिश की। लेकिन, सारी कोशिशें विफल हो गई। रविवार को उनकी
आकस्मिक मौत हो गई। परिवार का इकलौता सहारा चले जाने से परिवार में कोहराम
मचा हुआ है। वहीं शिक्षा मित्र की मौत पर शिक्षा मित्रों में उबाल है।
ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों और शिक्षामित्रों ने चेतावनी
दी है कि प्रशासनिक अधिकारी जब तक मौके पर नहीं आएंगे अंतिम संस्कार नहीं
किया जाएगा।
शिक्षामित्र की मौत पर दुख व्यक्त किया
उत्तर
प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ आगरा ने शिक्षामित्र की मौत पर दुख
व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र छौंकर ने कहा कि सरकार की शिक्षामित्र
विरोधी नीति ने एक और शिक्षामित्र की जान ले ली है। समायोजन निरस्त होने
के बाद पिछले एक साल से शिक्षामित्र अवसाद में हैं। निजामुद्दीन की
पारिवारिक आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार के भरण पोषण का
दायित्व इन्हीं के कंधों पर था। इसलिए शिक्षण कार्य करने के साथ में ये
मजदूरी भी किया करते थे। आकस्मिक मृत्यु ने परिवार को गहरा सदमा दिया है।
शिक्षामित्रों की मौत हो रही हैं और योगी आदित्यनाथ सरकार की आंखें अभी भी
नहीं खुल रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق