फतेहपुर : ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को पहले दिन विद्यालयों के ताले
खुले। प्रशासनिक सक्रियता के चलते समय से पहले विद्यालयों के ताले खोलने की
होड़ लगी रही। ऐरायां और विजयीपुर ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय
विद्यालय में बीएसए मास्साब की भूमिका में नजर आए।
उन्होंने जहां विद्यालय
देखा वहीं ग्रीष्मावकाश से लौटे बच्चों को पढ़ाया। यही क्रम अन्य ब्लाकों
में खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा किया गया। डर के चलते जहां विद्यालयों में
शिक्षक-शिक्षिकाओं की हाजिरी रही वहीं पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष महज 45
प्रतिशत हाजिरी ही रही।
जिले के 13 ब्लाकों एवं मुख्यालय तथा ¨बदकी नगर क्षेत्र के 2650 प्राथमिक
एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलजार हो गए। खोले गए विद्यालयों में जहां
अधिकारियों के वाहन फर्राटा भरते रहे वहीं बच्चों का कलरव कमतर रहा। हर
विद्यालय के निरीक्षण के बाद खंड शिक्षाधिकारी एवं जिम्मेदार एबीआरसी तथा
एनपीआरसी बीएसए के ह्राट्सएप पर फोटो खींचकर डालकर रिपोर्ट अपडेट देते रहे।
अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं में दहशत रही। स्कूल
पहुंचे विद्यार्थियों को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रोली का तिलक करके स्वागत
में पुष्प दिया तो कहीं पर बच्चों को पुष्पहार भी पहनाए गए। कुल मिलाकर
पहले दिन पूर्व की तैयारियां काम आईं तो छात्र-छात्रओं की कमतर हाजिरी ने
तैयारियों का मजा खराब कर दिया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق