जागरण संवाददाता, मीरजापुर : दैनिक जागरण में छपी खबर का संज्ञान लेते
हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने गुरुवार को पहाड़ी विकास खंड के सात
परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें तोसवां के प्राथमिक एवं पूर्व
माध्यमिक विद्यालय के सभी शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों का वेतन व
मानदेय रोकने का आदेश दिया। अन्य विद्यालयों के शिक्षकों, अनुदेशकों एवं
शिक्षामित्रों का वेतन भी रोका गया।
दैनिक जागरण ने गुरुवार को ही पृष्ठ संख्या चार पर परिषदीय विद्यालयों
में लकड़ी पर ही बन रहा एमडीएम, खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर का
संज्ञान लेते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने गुरुवार को ही पहाड़ी विकास
खंड के सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में उन्होंने खास
तौर से इस बात पर ध्यान दिया कि एमडीएम गैस पर बन रहा है कि नहीं। यह पाया
गया कि सात विद्यालयों में से छह में एमडीएम गैस पर नहीं बन रहा था। इस पर
उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई और निम्न शैक्षिक
गुणवत्ता, गंदगी, बच्चों की कम उपस्थिति व अन्य कारणों के लिए सभी का वेतन
रोककर स्पष्टीकरण मांगा। अपनी निरीक्षण आख्या में उन्होंने स्पष्ट रूप से
लिखा कि एमडीएम गैस पर नहीं बन रहा था। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय
डाढ़ीराम, सुखनई, सिद्धि, तोसवां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डाढ़ीराम,
तोसवां व ब्लाक संसाधन केंद्र पहाड़ी का निरीक्षण किया। ब्लाक संसाधन केंद्र
पर बहुत गंदगी पाई गई। साथ ही मीनू के अनुसार भोजन भी नहीं बना था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें