एलटी ग्रेड परीक्षा पास कराने के नाम पर लाखों रुपये का खेल करने वाले
हाईटेक गिरोह ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपना जाल फैलाया था। सॉल्वर गैंग
बैठाकर परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले गिरोह के सरगना ओम सहाय ने
योजनाबद्ध तरीके से साल्वरों को तमाम जिलों में भेजा था।
पटना बिहार के रहने वाले सॉल्वर लव कुमार को हाईटेक इंतजामों के तहत पटना
से लखनऊ हवाई जहाज से बुलाया गया। इसके बाद वह लखनऊ से मथुरा लग्जरी कार से
पहुंचा। मथुरा में जैन इंटर कालेज में उसे दूसरे की जगह परीक्षा देनी थी।
इलाहाबाद में गिरोह की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ सीओ नवेन्दु सिंह ने सभी
जिलों की टीमों को अलर्ट कर छापामारी शुरू कराई।
गिरोह के मुखिया ओम सहाय पुत्र अवध बिहारी निवासी छतहरा तरहार थाना
लालापुर, ने ज्यादातर सॉल्वर बिहार से चुने। चूंकि यूपी के सॉल्वरों पर
पहले से एसटीएफ की निगाह थी इसलिए ऐसा किया गया। इसके लिए तय तारीखों पर
किसी को हवाई जहाज से तो किसी को एसी फस्ट, सेकेंड में भेजा गया। सॉल्वरों
को 25 हजार एडवांस दिए, जबकि सेंटर से निकलने के बाद उन्हें 25 हजार रुपये
और मिलने थे।
सीओ एसटीएफ नवेन्दु सिंह के मुताबिक, परीक्षा पास कराने का ठेका 14 लाख
रुपये में तय था। गारंटी के तौर पर गिरोह ने अभ्यर्थियों को उन पहले की उन
परीक्षाओं का विवरण दिया जिसमें उनके सॉल्वरों ने परीक्षा पास कराई। सीओ के
मुताबिक, लव कुमार को आजमगढ़ के रहने वाले हरिगणोश नामक अभ्यर्थी की जगह
परीक्षा देनी थी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें