जागरण संवाददाता, इटावा : माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रांतीय
आवाहन पर शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 11 सूत्रीय
मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में धरना दिया।
धरने पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते प्रदेशीय मंत्री शिव कुमार गुप्ता
ने तदर्थ शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के विनयमितीकरण की मांग की। उन्होंने
कहा कि 1 अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को पुरानी
पेंशन के अंतर्गत लाया जाए। व्यवसायिक व कंप्यूटर शिक्षकों को विषय
विशेषज्ञ की भांति पूर्णकालिक शिक्षकों का दर्जा दिए जाए। प्रदेशीय कार्य
समिति सदस्य इंद्र नारायण पांडेय ने हाईस्कूल के प्रधानाचार्यों को लेवल 10
से 11 में लाए जाने की तथा सीटी ग्रेड की सेवाओं को जोड़कर एलटी ग्रेड के
सम्बिलीन शिक्षकों को 2004 से चयनित व प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग की
गई। पूर्व जिलाध्यक्ष अर¨वद कैथवार ने माध्यमिक शिक्षा में व्याप्त
भ्रष्टाचार को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में लाते हुए सिटीजन चार्टर लागू
किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने जनपद के पीड़ित
शिक्षकों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए एनपीएस की कटौती को उनके खातों
में शीघ्र जमा कराए जाने की मांग की। सर्वोदय इंटर कालेज लोंगपुर की
शिक्षिका नुपूर विजय ¨सह व तीन अन्य शिक्षकों का प्रकरण अविलंब निस्तारित
किए जाने की मांग की। जिलामंत्री विपिन कुमार ने कहा कि वेतन भुगतान की
कार्रवाई की कार्यशैली में अगर सुधार नहीं हुआ तो शिक्षक अधिकारियों का
घेराव करेंगे। इंटर कालेज इकदिल के अध्यापकों को तीन माह से वेतन नहीं दिया
गया है। शिक्षकों ने 11 सूत्रीय मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक राजू
राणा को सौंपा। धरने को रामकृष्ण शर्मा, धर्मेंद्र पटेल, केएन दुबे, कमलेश
कुमार, मंजूलता, विजय ¨सह, जगदीश चंद्र गौतम, प्रद्युम्न कश्यप, अजय शर्मा,
प्रदीप जैन, प्रदीप गौतम, डा. लवकुश जाटवानी, रमेश चौधरी, दीपक, अर¨वद
चौधरी ने भी संबोधित किया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق