Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

ईको गार्डन में आज शिक्षामित्र मुंडन करवाकर जताएंगे विरोध

लखनऊ: 704 मृतक शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए 25 जुलाई को सामूहिक मुंडन तर्पण का आयोजन ईको गार्डन परिसर में सुबह 11 बजे किया जा रहा है। यह जानकारी आम शिक्षक एवं शिक्षामित्र असोसिएशन की अध्यक्ष उमा देवी ने दी।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 2017 को शिक्षामित्रों के समायोजन को निरस्त किया गया था। उनके अनुसार समायोजन निरस्त होने के बाद अब तक मरे 704 शिक्षामित्रों का स्वर्गवास हो चुका है। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए यह अनुष्ठान करवाया जा रहा है। इसमें सुहागिन महिलाएं भी मुंडन करवाकर अपना विरोध व्यक्त करेंगी। उन्होंने बताया कि उनका धरना 18 मई से ईको गार्डन में चल रहा है पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news