समय भास्कर/फिरोजाबाद/भाजपा नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा शासन को जनपद में फर्जीवाड़ा कर
भर्ती किए गए शिक्षकों की जांच के लिए पत्र लिखा गया था जिसके आधार पर शासन
द्वारा एक जांच टीम गठित कर दी गई थी ।
वही जांच टीम आज जनपद में दस्तक
दे रही है।जांच टीम के जिले में आने की सूचना से फर्जी शिक्षकों में हड़कंप
मचा हुआ है वही शिक्षकों की फर्जी भर्ती करने में लिप्त अधिकारी भी बेचैन
हैं उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है।
कल सारा दिन विभाग में गहमा गहमी की स्थिति बनी रही, जांच के दायरे में
आ सकने वाले शिक्षकों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू तथा ब्लॉक स्तरीय
अधिकारियों से संपर्क साधने में जुटे हैं ताकि हर पल की स्थिति का पता चल
सके। ताकि खुद फसने की नौबत पर कोई जुगाड़ फिट करने का रास्ता तलाशा जा
सके।
तीन सदस्यीय जांच टीम द्वारा विभाग से विभिन्न दस्तावेजों की मांग की जा
सकती है ऐसे में विभाग के कर्मचारी व अधिकारी तैयारियों में जुटे दिखाई
दिए । आपको बता दें कि मथुरा में एसटीएफ की जांच में फर्जी शिक्षकों का
ज़ख़ीरा बरामद हुआ था जिसमे फर्जी शिक्षकों के साथ कई अधिकारी भी नपे थे , इस
मामले को देखते हुये भाजपा नगर विधायक मनीष असीजा ने शासन को जनपद में
फर्जी शिक्षकों की जांच कराने हेतु पत्र लिखा था।
सूत्रों के अनुसार कल दिन भर इस बात पर गहमागहमी रही की जांच टीम किस
सन से अपनी जांच शुरू करने वाली है।आपको बताते चलें कि जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी द्वारा अपने स्तर पर 2004 से नियुक्त होने वाले शिक्षकों के सभी
अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है । बी एस ए ने सभी खंड शिक्षा
अधिकारियों को गुरुवार को जिला कार्यालय पर उपस्थित रहने को कहा है।
बड़ा प्रश्न
बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की बात जगजाहिर है एवं आए दिन इसको
लेकर शिकायतों के आधार पर कई जांच कराई जाती है लेकिन उन जांचों का क्या
परिणाम होता है इससे भी सभी लोग भली भांति परिचित हैं। शासन द्वारा बनाई
गई जांच टीम अपनी जांच को कब तक एवं कितनी तत्परता से पूरा करती है या
सारी कार्यवाही भविष्य के ठंडे बस्ते में चली जाएगी । यह तो समय ही
बताएगा
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق