डीएलएड (पूर्व बीटीसी) में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ गई है। जिन
अभ्यर्थियों ने बुधवार शाम तक आवंटित कालेजों में प्रवेश नहीं लिया है, वे
अब नौ जुलाई तक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी
सचिव ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
1डीएलएड कालेजों में प्रवेश के
लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हुई थी। पहले चरण के
तीन फेज में पसंदीदा कालेज लॉक करने वाले अभ्यर्थियों को चार जुलाई की शाम
पांच बजे तक प्रवेश का मौका दिया गया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव
डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि इस दौरान तमाम अभ्यर्थी तय समय में दस हजार
रुपये जमा करके आवंटन पत्र हासिल नहीं कर सके जिससे उनका प्रवेश कार्य पूरा
नहीं हो सका है। 1इन अभ्यर्थियों ने प्रवेश की समय सीमा बढ़ाने की मांग
की। इस पर सचिव ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी अब छह जुलाई को शाम छह बजे
तक आवंटित प्रशिक्षण संस्था का आवंटन पत्र भुगतान करके प्राप्त कर लें।
संबंधित संस्थान में अभिलेखों की जांच कराकर प्रवेश की कार्यवाही पूरी करने
की अंतिम तारीख नौ जुलाई शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद
अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने डायट प्राचार्यो को निर्देश दिया
है कि प्रवेश लेने वाले और रिक्त सीटों की स्थिति नौ जुलाई को ही रात आठ
बजे तक वेबसाइट पर स्पष्ट कर दें। 1सचिव ने बताया कि प्रवेश का दूसरा चरण
12 जुलाई से शुरू होगा, ताकि सारी सीटों को भरा जा सके। ज्ञात हो कि इस बार
सीटों की संख्या दो लाख तीस हजार से अधिक है, जबकि पहले चरण में एक लाख 36
हजार से अधिक को कालेज आवंटित हुआ है। सचिव ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण
सत्र पांच जुलाई से ही शुरू होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें