DSSSB Primary Teacher Recruitment 2018, Delhi DSSSB PRT Recruitment Vacancy 2018: दिल्ली में शिक्षक पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती होनी है। Delhi Subordinate Services Selection Board, DSSSB ने चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में। प्राथमिक शिक्षक/अध्यापक के 4366 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन आप ऑनलाइन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केल 9,300 से 34,800 रुपये होगा। साथ ही 4,200 रुपये का ग्रेड पे भी मिलेगा। 4366 में से सामान्य वर्ग के 1610, ओबीसी वर्ग में 1286, एससी वर्ग में 714, एसटी वर्ग में 756 और पीएच श्रेणी में 474 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2018 है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास; एलिमेंट्री टीचर्स एजुकेशन कोर्स/जूनियर बेसिक ट्रेनिंग कोर्स में दो साल का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट धारक होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार सेकेंडरी लेवल में हिंदी और सीनियर सेकेंडरी या सेकेंडरी लेवल में अंग्रेज़ी पास आउट हो। उम्मीदवार का CTET क्वॉलिफायर होना अनिवार्य है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق