केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार
कर रही के. कस्तूरीरंगन समिति का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ा दिया है। पूर्व
इसरो अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली इस समिति को 30 जून तक अपनी रिपोर्ट दाखिल
करनी थी, लेकिन अब उसे 31 अगस्त तक का समय मिल गया है।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीति के मसौदे को अंतिम रूप
देने के लिए समिति ने समय बढ़ाने की मांग की थी और मानव संसाधन विकास
मंत्री ने उसे मंजूरी दे दी। शुरुआत में समिति को अपनी रिपोर्ट दिसंबर,
2017 में दाखिल करनी थी। मालूम हो कि वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति को
1986 में तैयार किया गया था और 1992 में इसे संशोधित किया गया था।
कस्तूरीरंगन के अलावा इस समिति में आठ सदस्य हैं जिसमें गणितज्ञ मंजुल
भार्गव भी शामिल हैं। पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यन की अध्यक्षता
वाली समिति की रिपोर्ट पर भी यह समिति ध्यान देगी। सुब्रमण्यन समिति ने मई
2016 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति
ईरानी के कार्यकाल में उसका गठन किया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق