बेसिक शिक्षा विभाग में सूचनाएं व आदेश पत्रों को आने जाने में काफी समय
लग जाता है। इससे योजनाएं तो देर से शुरू ही होती हैं साथ में कार्यवाही
भी निश्चित समय में नहीं हो पाती है।
जबकि डाक लाने व ले जाने के लिए अलग
से कर्मचारी नियुक्त हैं। इस हीलाहवाली के चलते विभाग में अभी भी कई
कार्यवाही लंबित पड़ी है।
शासन प्रशासन भले ही हाईटेक हो गया हो लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग अभी भी
कागजों में ही उलझा हुआ है। ई मेल की पद्वति शुरू न होने से समस्या आ रही
है। बीएसए कार्यालय से सभी बीआरसी दफ्तरों के अभी भी आदेश पत्र पहुंचाए
जाते हैं। इससे शासन से जारी हुए आदेश को सभी खंडशिक्षाधिकारी कार्यालयों
तक पहुंचने में ही काफी समय व्यतीत हो जाता है। योजनाओं से संबधित अति
महत्वपूर्ण आदेश पत्र भी जारी होने के कई दिनों बाद बीआरसी कार्यालयों में
पहुंच पाते हैं। जबकि पत्रों की डाक लाने ले जाने के लिए अलग से कर्मचारी
नियुक्त किया गया है। इसके बाबजूद पत्रों को पहुंचाने में हीलाहवाली की
जाती है। जिले से डाक लाने वाला कर्मचारी ही बीआरसी कार्यालय से सूचनाएं ले
जाता है। योजनाओं से संबधित पत्र देर से पहुंचने के बाद उन पर अमल होने भी
काफी समय लगता है। इसके अलावा सूचनाएं पहुंचने में देर होने से उन पर
कार्रवाई में भी काफी समय लग जाता है। समन्वय सुखराम कोहली ने बताया कि डाक
देर से आती है जिससे आदेश भी देर से ही मिल पाते हैं। मैं जाता हूं तो
आवश्यक प्रपत्र ले आता हूं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें