यूपी लोक सेवा आयोग की रविवार को संपन्न हुई सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018
के दौरान एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ ने पूरे प्रदेश से
सॉल्वर गैंग के 52 लोगों को गिरफ्तार किया. सबसे ज्यादा राजधानी लखनऊ से 34 सॉल्वर गिरफ्तार किए गए. इलाहाबाद से एक महिला समेत 12, कानपुर से 5 व अगर से एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया.
आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के
सक्रिय होने की सूचना मिली थी. इसमें दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले,
पेपर आउट कराकर हल कराने वाले, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल कराने व आंसर
शीट को दूसरे स्थान पर भरे जाने की सूचना मिली थी. एसटीएफ की अलग-अलग टीमों
ने पेपर शुरू होने से पहले अलग-अलग जिलों में कार्रवाई कर सॉल्वर गैंग के
गुर्गों को दबोच लिया.
एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों के फर्जी आधार
कार्ड भी बरामद किए गए हैं. इस पर नाम पता मुख्य अभ्यर्थी और फोटो सॉल्वर
की लगाई गई थी. सॉल्वर गैंग ने परीक्षा पास कराने के लिए सॉल्वर उपलब्ध
कराने या पेपर उपलब्ध कराने का रेट तय कर रखा था.
एसएसपी ने बताया कि गैंग कैंडिडेट से बिना नाम का चेक और उनके मूल शैक्षिक
प्रमाणपत्र जमा करा लेता था. परीक्षा में पास होने के बाद चेक में अंकित
धनराशि कैश हो जाने पर मूल प्रमाणपत्र वापस करने की बात कही थी. चेक पर ढाई
से तीन लाख रुपए लिखे हुए थे.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें