लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) परीक्षा
2018 के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए
खुशखबरी है। इन छात्रों से अब आॅफलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
बता दें आयोग
द्वारा यह मौका केवल उन कैडिडेट्स को दिया जा रहा है, जिन्हें हाईकोर्ट से
उनकी याचिका पर 14 जून 2018 तक अंतरिम आदेश प्राप्त हुए हैं और जो किन्हीं
कारणों से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे।
17 जुलाई से 20 जुलाई है फार्म भरने की तारीख
आयोग
की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार ने यह सूचना दी है। परीक्षा नियंत्रक ने
ऐसे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश की
सत्यापित प्रति के साथ अपने आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईकार्ड की मूल एवं
छाया प्रति लेकर आयोग के परीक्षा अनुभाग-छह में उपस्थित हो सकते हैं। वहीं
पर उनका फार्म भरा जाएगा। ध्यान रहे इन अभ्यर्थियों के फार्म 17 जुलाई से
20 जुलाई के बीच भरे जाएंगे। अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी की फीस के बैंक
ड्राफ्ट के साथ अपना भरा हुआ फार्म 20 जुलाई तक आयोग दफ्तर में जमा करवाना
होगा।
29 जुलाई को करवाई जाएगी एलटी ग्रेड भर्ती लिखित परीक्षा
भर्ती
के बारे में आपको बता दें एलटी ग्रेड के 10768 पद, जिनमें से 5364 पद
पुरुष और 5404 पद महिला शाखा के हैं, को भरने के लिए 15 मार्च से ऑनलाइन
आवेदन शुरू किए गए थे। अर्हता, आयु एवं अन्य मसलों को लेकर कुछ अभ्यर्थियों
ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का आदेश जारी किया था। लेकिन इसके बाद भी
कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके हैं इसलिए अब इन्हें ऑफलाइन आवेदन का अंतिम
मौका दिया जा रहा है। एलटी ग्रेड भर्ती लिखित परीक्षा इस माह 29 जुलाई को
करवाई जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق