सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी 2017 की मुख्य परीक्षा में शामिल
होने का सोमवार 27 अगस्त को अंतिम मौका है। आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा
करने के बाद इसकी हार्ड कापी शाम पांच बजे तक ही उप्र लोक सेवा आयोग
(यूपीपीएससी) इलाहाबाद, में जमा हो सकती है।
इस अवसर को खो देने पर 10
सितंबर से शुरू हो रही मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति यूपीपीएससी से
नहीं मिलेगी। कुल 2274 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के लिए यूपीपीएससी ने
इलाहाबाद और लखनऊ के केंद्रों में तैयारी भी शुरू कर दी है।
सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी यानि एसीएफ/आरएफओ 2017 की प्रारंभिक
परीक्षा में 2274 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इन सभी को मुख्य परीक्षा में शामिल
होना है। प्रारंभिक परीक्षा 24 दिसंबर, 2017 को हुई थी और इसमें आवेदन
करने वाले 70695 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 26860 ही प्रारंभिक परीक्षा देने
पहुंचे थे। यूपीपीएससी ने इसका परिणाम तीन अगस्त को घोषित कर दिया था। इसके
बाद मुख्य परीक्षा में आवेदन के लिए वेबसाइट पर जरूरी जानकारी अपलोड कर दी
साथ ही आवेदन व फीस जमा करने और इसकी हार्ड कापी जमा करने की आखिरी तारीख
27 अगस्त भी तय कर दी थी। मुख्य परीक्षा 10 से 20 सितंबर तक प्रस्तावित है।
इसमें फिलहाल किसी बदलाव की सूचना नहीं है।
सचिव जगदीश ने कहा है कि समय पर आवेदन करने वालों को ही परीक्षा में शामिल
होने का मौका मिलेगा। इसके बाद प्राप्त प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए
जाएंगे। यह भी कहा कि 26 अगस्त तक कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन जमा नहीं हो
सके थे। ऐसे में उन सभी के लिए सोमवार तक ही अवसर है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- 2016-17 अंतर जनपदीय तबादले नीति : आनलाइन आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया एक-दो दिन में

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق