इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राथमिक विद्यालयों में 12,460 सहायक
अध्यापकों की भर्ती में अपने जिले की बजाए किसी दूसरे जिले से आवेदन करने
वालों का हित सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी
केशरवानी ने अविनाश कुमार, सनी कपूर आदि की याचिकाओं पर दिया है। अगली
सुनवाई 13 अगस्त को होगी।1याचिकाओं में कहा गया है कि अपने जिले की बजाए
किसी दूसरे जिले से आवेदन करने वाले याचियों को पहले चरण की काउंसिलिंग में
चुने जाने के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है। मामले के तथ्यों
के अनुसार दिसंबर 2016 में विज्ञापित 12,460 सहायक अध्यापक भर्ती की
गाइडलाइन जनवरी 2017 में जारी हुई। गाइडलाइन के अनुसार जिस जिले से बीटीसी
कोर्स किया हो, उसी जिले से आवेदन करना था। उस जिले में कोई विज्ञापित पद न
होने की स्थिति में दूसरे जिले से आवेदन की छूट दी गई थी। याचियों ने मेरठ
जिले से बीटीसी कोर्स किया। उस जिले में पद विज्ञापित न होने के चलते
रामपुर से आवेदन किया। वहां पहली काउंसिलिंग में चुन लिए गए। इसी दौरान गैर
जिले के अभ्यर्थियों के चयन को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका
हुई तो कोर्ट से गैर जिले के अभ्यर्थियों के चयन पर रोक लग गई। लखनऊ खंडपीठ
ने स्पेशल अपील निस्तारित कर मामला फिर से एकल पीठ के समक्ष भेज दिया।
इसके बाद रामपुर के बीएसए ने वहां से बीटीसी करने वाले अभ्यर्थियों को
नियुक्ति पत्र जारी कर दिए, जबकि उनके अंक याचियों से कम हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق