सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यसमिति की
बैठक में लखनऊ में 20 अगस्त को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में जनपद की
सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई।
मंगलवार को जोगिया बीआरसी
में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश
नेतृत्व ओमप्रकाश शर्मा और डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर प्रदेश के
अध्यापकों के विभिन्न समस्याओं जैसे सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के
पद बहाल कर रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नतियां किये जाने, शिक्षकों को भी
कैशलेस चिकित्सा का लाभ प्रदान कराने, शिक्षकों को चयन वेतनमान के स्थान पर
एसीपी का लाभ देने, सभी शिक्षकों को 17140 और 18150 का लाभ प्रदान करने,
शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण किए जाने सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को
उठाया जाएगा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि जनपद से 7 सौ
प्राथमिक शिक्षक लखनऊ धरने में सम्मिलित होंगे। बैठक में चंद्रमणि पांडेय,
रामप्रकाश मिश्रा, रूपेश ¨सह, जावेद आलम, शैलेंद्र मिश्रा, आशुतोष
त्रिपाठी, हरिशंकर ¨सह, लालजी यादव, उमेश मिश्रा, द्विजेन्द्र पांडेय,
रामशंकर पांडेय, विजय प्रकाश, रामप्रताप शर्मा, रऊफ, सुरेंद्र कुमार,
सत्येंद्र मिश्रा, प्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق