इलाहाबाद : अपर निजी सचिव (उप्र सचिवालय) पदों पर नई भर्ती को ग्रहण लग
गया है। पांच साल से एपीएस पदों पर परीक्षा के लिए रिक्तियां यूपीपीएससी
में नहीं आ सकी हैं, जबकि 2013 में विज्ञापित भर्ती की तृतीय चरण की
परीक्षा भी स्थगित हो चुकी है।
उप्र सचिवालय में अपर निजी सचिव काफी महत्वपूर्ण पद है। लगभग सभी विभागों
के उच्चाधिकारियों के कार्यालय में इनकी तैनाती होती है। यूपीपीएससी ने
पिछले साल अपर निजी सचिव भर्ती 2010 के 250 पदों पर परिणाम जारी किया था।
परिणाम जारी होते ही यह भर्ती विवादों से घिर गई। इसकी सीबीआइ जांच के लिए
मुहिम तेज है लेकिन, अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका है। हालांकि सूत्र
बताते हैं कि यूपीपीएससी ने भर्ती के सभी रिकॉर्ड पहले से ही सील कर दिए
हैं। कहा जा रहा है कि 176 पदों के लिए एपीएस भर्ती 2013 के कंप्यूटर ज्ञान
की 29 अगस्त 2018 को प्रस्तावित परीक्षा भी स्थगित होने के पीछे आंतरिक
गड़बड़ी में सुधार करना है। बड़ा सवाल यह है कि सचिवालय में महत्वपूर्ण पद
होने के बावजूद 2013 के बाद से अब तक इस भर्ती का अधियाचन ही नहीं आ सका।
यूपीपीएससी ने एपीएस भर्ती 2018 को पहली छमाही के परीक्षा कैलेंडर में 10
जून को प्रस्तावित किया था, जिसे स्थगित करने के बाद दूसरे छमाही के
परीक्षा कैलेंडर में प्रस्तावित ही नहीं किया गया। इससे एपीएस भर्ती को
लेकर इसके अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति है। वहीं, यूपीपीएससी के सचिव
जगदीश ने दावा किया है कि एपीएस भर्ती 2018 के लिए अधियाचन प्राप्त हुआ है।
जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق