उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP TET 2018) का आयोजन जल्द ही
होने जा रहा है। यूपी गर्वमेंट 15 सितंबर को यूपीटीईटी का नोटिफिकेशन जारी
करेगा। वही 28 अक्टूबर को यूपीटीईटी एग्जाम शहर के विभिन्न एग्जाम सेंटरों
पर आयोजित होगी। अभ्यार्थी 17 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक यूपीटीईटी के लिए
ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
17 अक्टूबर को जारी होगा एडमिट कार्ड
परीक्षा केंद्र के निर्धारण के लिए जिला स्तर से टीईट आवेदकों की संख्या 4
अक्टूबर तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को भेजी जाएगी। 10 अक्टूबर तक
जिला स्तरीय समिति परीक्षा केंद्र निर्धारित करेगी। 12 अक्टूबर तक परीक्षा
केन्द्रों की सॉफ्ट कॉपी एनआईसी लखनऊ को सौंपी जाएगी। इसके बाद 17 अक्टूबर
की दोपहर तक टीईट के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, नवम्बर में 95,445 शिक्षक भर्ती का शासनादेश जारी
होगा और दिसम्बर के पहले हफ्ते में शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा होगी।
शिक्षक भर्ती 31 दिसम्बर तक पूरी कर ली जाएगी। आपको बता दें कि राज्य सरकार
2019 के लोकसभा चुनाव में जाने से पहले इस भर्ती की शुरुआत कर देना चाहती
है ताकि इसका पूरा लाभ चुनावों में मिल सके। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना
दिसम्बर में जारी होने की संभावना है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق