इलाहाबाद : राजकीय माध्यमिक स्कूलों की 10768 पदों की एलटी ग्रेड शिक्षक
लिखित परीक्षा में वही पास हो सकेंगे, जिन्हें न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल
होंगे। उप्र लोकसेवा आयोग ने परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत अंक घोषित किया
है। इसमें सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 फीसद व
अनु.जाति/अनु. जजा श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 30 फीसद अंक पाने
होंगे।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा 29 जुलाई को प्रदेश के 39
जिलों में हुई थी। यूपी पीएससी की ओर से अब तक उत्तीर्ण होने का न्यूनतम
प्रतिशत उजागर न किए जाने से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
इस संबंध में सचिव जगदीश ने बताया कि यूपी पीएससी की सभी परीक्षाओं का
मानक एक ही है। परीक्षा में कुल 150 प्रश्नों के उत्तर देने थे और सभी के
अंक एक समान थे ऐसे में न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत के हिसाब से सामान्य व
ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60 अंक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जाति
श्रेणी के अभ्यर्थियों को 45 अंक पाने होंगे। इस परीक्षा में भी माइनस अंक
प्रणाली भी लागू थी। इसके बाद भी तय पदों से अधिक अभ्यर्थियों के सफल होने
पर लिखित परीक्षा में मिले अंकों की मेरिट बनाकर ही चयन हो सकेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق