बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए 40669
अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 68500 सहायक अध्यापक की लिखित
परीक्षा में सफल 41556 अभ्यर्थियों में से 887 ने फार्म नहीं भरा। माना जा
रहा है कि इन 887 अभ्यर्थियों में से बड़ी संख्या उनकी है जिन्हें पहले ही
नौकरी मिल चुकी है। .
कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हो सकते हैं जिनका पांच साल का निवास उत्तर प्रदेश में
न हो। आवेदन की समयसीमा मंगलवार की शाम 5 बजे खत्म हो गई। डाटा प्रोसेसिंग
के बाद एनआईसी अभ्यर्थियों की लिस्ट 31 अगस्त तक बेसिक शिक्षा परिषद दे
देगा। एक से तीन सितंबर तक जिलों में काउंसिलिंग होगी और पांच सितंबर
शिक्षक दिवस के अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।.
कई अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा के फार्म में संशोधन की मांग की थी जिस पर
सचिव संजय सिन्हा ने सभी बीएसए को निर्देशित किया है कि ऐसी त्रुटियां
जिनसे अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया प्रभावित नहीं होती है, उनका समाधान
जनपदीय समिति से करा लिया जाए। भर्ती के लिए 21 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन
प्रक्रिया शुरू हुई थी।.
पहली बार इतनी कठिन प्रक्रिया के बाद मिलेगी नौकरी: शिक्षक भर्ती के लिए
आवेदन करने वाले 40669 अभ्यर्थियों की नौकरी पक्की है। यह पहली बार हो रहा
है। .
जबकि इतनी कठिन प्रक्रिया के बाद शिक्षकों का चयन किया जा रहा है।
बीटीसी/डीएलएड या समकक्ष योग्यता के अलावा टीईटी/सीटीईटी और लिखित परीक्षा
पास करने के बाद चयन हो रहा है। पूरे देश में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों
के चयन में इतनी कठिन प्रक्रिया किसी राज्य में नहीं अपनाई जा रही।.
इस भर्ती के लिए अति पिछड़े आठ जिलों में 13920 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
बहराइच में 2720, फतेहपुर 2000, सिद्धार्थनगर 1840, सोनभद्र 1760, बलरामपुर
1600, चंदौली 1520, श्रावस्ती 1440 व चित्रकूट में 1040 पद हैं।
इलाहाबाद-प्रतापगढ़ में 415-425, कौशाम्बी में 323 पद हैं।.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق