इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती 2018 में खाली सीटों
की संख्या और बढ़ रही है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 887
अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पाने के लिए आवेदन ही नहीं किया है। मंगलवार शाम
पांच बजे तक 40669 ने ही जिला वरीयता व अन्य सूचनाएं दी हैं।
अब दावेदारों
को जिला आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद परिषद मुख्यालय
जिलों को आवंटित अभ्यर्थियों की सूची भेजेगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की
भर्ती के लिए 27 मई को लिखित परीक्षा हुई। इसमें 41556 अभ्यर्थी सफल घोषित
हुए। कम अभ्यर्थियों के सफल होने से उस समय करीब 26944 सीटें खाली रहने की
उम्मीद थी। शासन के निर्देश पर परिषद ने 21 से 28 अगस्त तक लिखित परीक्षा
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ऑनलाइन जिला वरीयता व अन्य सूचनाएं मांगी, ताकि
उनकी नियुक्ति की जा सके।
मंगलवार शाम पांच बजे तक सिर्फ 40669 ने ही आवेदन किया है। ऐसे में 887
सीटें और खाली हो गई हैं। साथ ही रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर 27831 हो गई
है। माना जा रहा है कि एक सितंबर से होने वाली काउंसिलिंग में भी अभ्यर्थी
बाहर हो सकते हैं। आवेदन की वेबसाइट बंद होने के बाद अभ्यर्थियों के
गुणांक, भारांक, जिलों में उपलब्ध पद आदि के हिसाब से जिला आवंटन की
प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यह कार्य पूरा होते ही परिषद सभी जिलों को उनके यहां आवंटित अभ्यर्थियों की
सूची भेजेगा और दावेदार वेबसाइट पर आवंटित जिला देख सकेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق