इलाहाबाद : सीधी भर्ती की परीक्षाओं में अनियमितता रोकने के लिए उप्र
लोक सेवा आयोग ने बड़े बदलाव का निर्णय लिया है। अब इन परीक्षाओं में
स्क्रीनिंग के अंक भी जोड़े जाएंगे।
स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के 50-50
फीसद अंकों को मिलाकर मेरिट तैयार की जाएगी। यूपीएससी की तर्ज पर
यूपीपीएससी ने यह निर्णय लिया है। इसे मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जा
रहा है। सीधी भर्ती के तहत अभी तक कुल रिक्तियों के सापेक्ष आए आवेदन के
आधार पर एक पद के सापेक्ष आठ गुना अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाता
था। जबकि जिन भर्तियों में पदों के सापेक्ष आवेदन आवश्यकता से काफी अधिक
प्राप्त होते थे उनमें पहले स्क्रीनिंग परीक्षा कराई जाती थी, उसके बाद
साक्षात्कार होते थे और परिणाम घोषित किए जाते थे। लेकिन, इसमें स्क्रीनिंग
परीक्षा में मिले अंकों को नहीं जोड़ा जाता था। यूपीपीएससी ने इसी
प्रक्रिया में बदलाव का निर्णय लिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق