इलाहाबाद : 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की स्कैन कॉपी
दावेदारों को एक सप्ताह के अंदर मिलने के संकेत हैं। कॉपियों का मूल्यांकन
कोड सिस्टम से हुआ है, वहीं अनुक्रमांक बनाने वाली एजेंसी से लिस्ट मांगी
गई है, इसमें देरी से स्कैन कॉपियों का वितरण नहीं हो पा रहा था।
इसके
अलावा पीएनपी इस पर भी मंथन कर रहा है कि स्कैन कॉपी किस तरह से सौंपी जाए,
उन्हें डाक से भेजे या फिर अभ्यर्थी बुलाकर सौंपा जाए।1परिषदीय स्कूलों की
की 27 मई को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद से बड़ी संख्या में
अभ्यर्थी मूल्यांकन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पहले यह दुष्प्रचार हुआ कि
दोबारा मूल्यांकन, कॉपी दिखाने आदि की शासनादेश में व्यवस्था नहीं है।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने स्पष्ट किया कि नौ जनवरी के शासनादेश
में दो हजार रुपये के डिमांड ड्राफ्ट देने पर स्कैन कॉपी मुहैया कराई
जाएगी। उसके बाद से लेकर अब तक करीब दो सौ आवेदन हो चुके हैं, लेकिन स्कैन
कॉपी कब मिलेगी इसको लेकर वाजिब जवाब नहीं मिल रहा था। इस पर परीक्षा
नियामक प्राधिकारी सचिव ने बताया कि एजेंसी से अनुक्रमांक मिलने में देरी
के कारण समय नहीं बताया जा रहा था लेकिन, एक सप्ताह के अंदर स्कैन कॉपी
सौंपने की तैयारी की है। यह कॉपियां किस तरह से मुहैया कराई जाए, इस पर
अंतिम निर्णय जल्द लेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें