इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती 2018 लिखित परीक्षा
के अंकों व आवेदन के अंकन को लेकर हंगामा मचा है। शिक्षक बनने के लिए दो
परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बाद अब नियुक्ति पाने की बारी आई तो आवेदन का
अंकन आड़े आ रहा है।
सैकड़ों युवाओं ने लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करते
समय शैक्षिक अभिलेखों का अनुक्रमांक, प्राप्तांक, पूर्णाक आदि गलत भर दिया
है। अब वे इसे दुरुस्त कराने का मौका मांग रहे हैं। 1प्रदेश भर के बड़ी
संख्या में अभ्यर्थी गुरुवार को बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय पर पहुंचे और
पहले किए गए अंकन में सुधार की मांग की। अफसरों ने कहा कि नियुक्ति के लिए
उन्हीं रिकॉर्ड के आधार पर आवेदन लिए जा रहे हैं, फिलहाल इसे तत्काल
दुरुस्त करना संभव नहीं है। इस पर अभ्यर्थी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ
गए और दिन भर नारेबाजी की। उनका कहना है कि मानवीय भूल हुई है, उसे दुरुस्त
करने का मौका दिया जाना चाहिए। बोले, जब पहले दर्ज मोबाइल नंबर में
शपथपत्र लेकर बदलाव किया जा सकता है, तब शैक्षिक अभिलेखों के अंकन के लिए
भी मौका दिया जाना चाहिए। ज्ञात हो कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने
आवेदन करते समय हाईस्कूल, इंटर, बीटीसी व अन्य परीक्षाओं का अनुक्रमांक,
उसमें मिले अंक, पूर्णाक आदि गलत दर्ज कर दिया है। यही नहीं हाईकोर्ट के
आदेश पर टीईटी 2017 के अभ्यर्थियों दो अंक बढ़ाए गए, अभ्यर्थियों ने इसे
वेबसाइट पर दर्ज कर दिया है लेकिन, बढ़े अंक का प्रमाणपत्र अब तक हासिल
नहीं किया है। 1अभ्यर्थियों ने विभाग जब खुद चूक करता है तो उसमें सुधार कर
लेता है, इसी तरह से अभ्यर्थियों को भी मौका मिलना चाहिए। कहा कि यदि
इसमें सुधार का मौका नहीं दिया गया तो कई हजार अभ्यर्थी चयन से बाहर हो
जाएंगे क्योंकि काउंसिलिंग में अभिलेख व वेबसाइट पर दर्ज अंक, अनुक्रमांक
आदि मेल नहीं खाएंगे। लखनऊ में भी धरना दिया है, वे यहां से तभी जाएंगे, जब
विभाग उनकी मांग पूरी कर दे
एनआइसी फिलहाल सहमत नहीं 1अभ्यर्थियों की इस मांग से एनआइसी फिलहाल सहमत
नहीं है, क्योंकि उसी वेबसाइट पर आवेदन लिए जा रहे हैं। अफसरों का कहना है
कि उसके बीच में यह सुधार किया जाना संभव नहीं है। आवेदन पूरे होने के बाद
जरूर इस संबंध में विचार किया जा सकता है। गलत अंकन से तमाम अभ्यर्थियों की
वरीयता की मेरिट भी बदल जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق