इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती 2018 की लिखित
परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई है। इसमें कॉपियों का नए
सिरे से मूल्यांकन नहीं हो रहा है, बल्कि मूल्यांकन के दौरान यदि किसी
प्रश्न के उत्तर में भूलवश अंक नहीं दिए गए तो उसमें अभ्यर्थी को अंक जरूर
मिलेंगे।
इसके अलावा संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं में दिए गए अंकों को नए सिरे
से जोड़ा जाएगा। यदि मानवीय त्रुटि से अंक जोड़ने या दर्ज करने में कहीं
भूल हुई है तो उसमें सुधार होगा।1बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों
की सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा 27 मई को परीक्षा नियामक
प्राधिकारी कार्यालय ने कराई है। इसका परिणाम आने के बाद से तमाम अभ्यर्थी
प्रत्यावेदन देकर दावा कर रहे थे कि उन्हें मिले अंक काफी कम है, उत्तर
कुंजी और कार्बन कॉपी के आधार पर वह उत्तीर्ण प्रतिशत से अधिक अंक पा रहे
हैं। परीक्षा नियामक सचिव ने इस आरोपों का संज्ञान लेकर मूल्यांकन कार्य की
जांच कराने का आदेश जारी किया है। सचिव डा. सुत्ता सिंह ने स्पष्ट किया है
इसमें केवल उन्हीं अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी,
जिन्होंने मिले अंकों से अधिक अंक पाने का दावा किया है और इसके लिए
कार्यालय में प्रत्यावेदन प्राप्त कराया है। 30 अगस्त तक नए अभ्यर्थी भी
ऐसा दावा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच होने का आशय कॉपियों का
नए सिरे से मूल्यांकन नहीं होना है, बल्कि मूल्यांकित कॉपियों में यह देखा
जाएगा कि कहीं किसी प्रश्न में अंक देना छूट तो नहीं गया है और कुल अंकों
को फिर से जोड़ा जाएगा। यदि प्रश्न मूल्यांकन से छूटे हैं तो अंक जरूर
मिलेंगे और जोड़ गलत है तो उसे भी दुरुस्त किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी
को सफलता प्रतिशत के तय अंक या उससे अधिक मिलते हैं तो नियमानुसार नियुक्ति
प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। सचिव ने कहा कि कॉपियों का
मूल्यांकन शिक्षकों ने किया है उसमें मानवीय भूल हो सकती है लेकिन,
मूल्यांकन सही तरीके से हुआ है। इसके बाद भी पारदर्शिता बनाए रखने को जांच
करा रहे हैं, यदि अभ्यर्थियों का दावा सही निकलता है तो उन्हें लाभ देने
में संस्था को कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कुछ छिपाने
की मंशा होती तो उत्तरकुंजी और कार्बन कॉपी न दी जाती।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق