लखनऊ। यूपी में पिछले दिनों हुई 68500 शिक्षक भर्ती
परीक्षा के परिणाम आ गए हैं। जिसके बाद से अब परीक्षा में सफल हुए
अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर कवायद तेज हो गई है।
भर्ती प्रक्रिया में
आयु सीमा की समस्या का सामना कर रहे विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थियों के लिए
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से खुशखबरी दी गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद
संजय सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक भर्ती में नियुक्ति के आवेदन में
विशिष्ट बीटीसी वाले अभ्यर्थियों के लिए 50 वर्ष तक आवेदन का मौका मिलेगा
और इसके लिए आवेदन में संशोधन किया जाएगा।
बता
दें कि शिक्षक भर्ती के आवेदन में विशिष्ट बीटीसी वाले अभ्यर्थियों के लिए
आयु सीमा का विकल्प ही नहीं था जिसे लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की थी।
उनका मानना था कि आवेदन में आयु सीमा निर्धारित ना होने की वजह से वह चयन
प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद ने विशिष्ट बीटीसी
अभ्यर्थियों के लिए 50 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित कर उनकी सभी समस्याओं का
समाधान कर दिया है। वर्तमान शिक्षक भर्ती में विशिष्ट बीटीसी के 375
अभ्यर्थी हैं जिनकी नियुक्ति की जानी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق