इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती 2018 में सफल होने
वाले अभ्यर्थियों को लेकर लग रही अटकलों पर पूर्णविराम लग गया है। बेसिक
शिक्षा के अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने ट्वीट के जरिए स्पष्ट किया
है कि इस परीक्षा में 7224 शिक्षामित्र सफल हो सके हैं।
इतना ही इस
इम्तिहान को अन्य प्रशिक्षण पा चुके हर वर्ग के अभ्यर्थी उत्तीर्ण करने में
सफल रहे हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के
लिए 27 मई को पहली बार लिखित परीक्षा कराई गई थी, उसका परिणाम 13 अगस्त को
जारी हुआ। परीक्षा के लिए दावेदारी जरूर 125746 अभ्यर्थियों ने की लेकिन,
परीक्षा में 107873 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। उसमें महज 41556 सफल हुए हैं।
इसकी वजह रिजल्ट के ऐन मौके पर सफलता का अंक प्रतिशत बदलना रहा है।
ज्ञात हो कि 21 मई को 33 व 30 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत तय हुआ, जिसे कोर्ट
के निर्देश पर बदलकर 45 व 40 फीसदी किया गया। इसमें असफल अभ्यर्थियों ने
परीक्षा नियामक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और परिणाम पर सवाल उठाए।
इधर तीन दिनों से शिक्षामित्र संगठन तक साथियों के उत्तीर्ण को लेकर अटकलें
लगा रहे थे। यह भी प्रचार हुआ कि इसमें खास वर्ग के ही अभ्यर्थी सफल हुए
हैं। उस पर अपर मुख्य सचिव ने खुद आगे आकर स्थिति साफ कर दी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق