चंदौली। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के सदस्यों ने शुक्रवार जिला बेसिक
शिक्षाधिकारी भोलेंद्र प्रताप से मुलाकात की। लोगों ने शिक्षामित्रों को
उनके मूल तथा स्वैच्छिक विद्यालय पर नियुक्त करने पर उनका आभार जाताया। साथ
ही शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान तथा अन्य समस्याओं से बीएसए को अवगत
कराया।
इस दौरान वाराणसी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा
कि समायोजन तथा पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षामित्रों को
उनके मूल तथा स्वैच्छिक विद्यालय पर तैनाती मिली है। लोगों ने सर्व शिक्षा
अभियान से संबंधित शिक्षा मित्रों का फरवरी-मार्च का बकाए मानदेय दिलाने की
मांग की। जिससे शिक्षामित्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बीएसए
भोलेंद्र प्रताप ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का
निदान किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजित,
राजेश सिंह, संगीता सिंह मौजूद रहे।(ब्यूरो)
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें